फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The weather could get worse

रियासत में पांच से बिगड़ सकता है मौसम

Tue, 01 Mar 2016 08:05 PM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
The weather could get worse

रियासत में दिन में तपिश से राहत नहीं मिल पाई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान लगातार सामान्य से 8-9 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक पांच से सात मार्च के बीच मौसम करवट बदल सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ही हल्की बारिश के आसार हैं।

श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में न्यूनतम माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। अगले चौबीस घंटों में कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

दिन में तपिश से नहीं मिल पा रही राहत

The weather could get worse

श्रीनगर में मंगलवार को दिन का पारा सामान्य से नौ डिग्री ऊपर 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री चढ़कर 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री अधिक 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में दिन का पारा सात डिग्री अधिक 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री चढ़कर माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में दिन का पारा 8.8 और कारगिल में 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू में भी तपिश बढ़ती जा रही है। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.8, श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में तीन डिग्री अधिक 24.4, भद्रवाह में नौ डिग्री अधिक 22.3, बटोत में आठ डिग्री अधिक 21.0 और बनिहाल में आठ डिग्री अधिक 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed