{"_id":"75fc1552be6c8a56c356c7e7fc8c3aaf","slug":"the-voters-list-for-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण जारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम क्रम बुधवार को जारी कर दिया गया। इसके तहत नौ मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इस पर आपत्तियां मांगने के साथ उसका निस्तारण कर अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता सूचियों के ड्राफ्ट रोल नौ मार्च 2016 को प्रकाशित किए जाएंगे। दावे और आपत्तियां 18 मार्च तक दर्ज कराई जा सकती हैं।
19 से 23 मार्च तक दावों और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। 28 मार्च तक त्रुटियों को दूर करने का काम चलेगा और 31 मार्च को फाइनल मतदाता सूची को प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
म्यूनिसिपल काउंसिल व कमेटियों में ड्राफ्ट रोल चार मार्च तक प्रकाशित होंगे। 14 मार्च तक दावे और आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी और 15 से 19 मार्च को दावों व आपत्तियों का निराकरण होगा।
विज्ञापन
28 मार्च को फाइनल मतदाता सूचियों का प्रकाशन होगा। लोगों को किसी भी तरह की सहायता के लिए जिला उपायुक्त या चुनाव पंजीकरण अधिकारियों से संपर्क करने को कहा गया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी शांतमनु की ओर से शहरी स्थानीय निकाय चुनाव जिसमें नगर निगम, नगर परिषद और नगर कमेटियां शामिल हैं की मतदाता सूचियों की समीक्षा के शेड्यूल की घोषणा की गई।
शेड्यूल में राजनीतिक दलों और जनता को सूचित किया गया है कि एक जनवरी 2016 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले रियासत के नागरिक और संबंधित क्षेत्र के निवासी मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत करवा सकते हैं।