फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The two suspects appeared, security forces Alerts

दो संदिग्ध दिखे सुरक्षा बल अलर्ट

Sat, 20 Sep 2014 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Sat, 20 Sep 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
The two suspects appeared, security forces Alerts

नगर से करीब पांच किमी दूर थर्ड क्षेत्र में शुक्रवार को दो संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ के जवान अलर्ट हो गए। संयुक्त रूप से विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि देर रात तक कोई संदिग्ध पकड़ा नहीं गया, लेकिन अभियान जारी रहा।

विज्ञापन


दरअसल, सीआरपीफ को सूत्रों से जानकारी मिली कि दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में क्षेत्र में घूम रहे हैं। इन दोनों व्यक्तियों ने सेना की वर्दी पहनी है और कश्मीर जाने का रास्ता पूछ रहे हैं। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ की टुकड़ियों ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी। आसपास क्षेत्रों को भी खंगला। अतिरिक्त फोर्स को भी तैनात कर दिया गया। देर रात तक पुलिस और सीआरपीएफ की तलाशी अभियान चलता रहा। कहीं से भी कोई घटना की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी संभावना जताई जा रही है कि बाढ़ के कारण कुछ संदिग्ध आतंकियों ने घुसपैठ की है। अंतरराट्रीय सीमा से घुसपैठ के बाद पहाड़ी रास्ते से दोनों संदिग्ध उधमपुर के ग्रामीण क्षेत्रोें में पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों ने उन्हें देख लिया। इस ग्रामीण क्षेत्र से संदिग्ध आतंकवादग्रस्त पहाड़ी जिलों में पहुंचना चाहते होंगे। इस क्षेत्र से रामबन, किश्तवाड़, बनिहाल आदि आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचना आसान है।


पुलिस और सीआरपीएफ ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। नाकों को भी अलर्ट कर दिया है। हर आने-जाने वाले गाड़ी की भी जांच की जा रही है। देर रात पुलिस और सीआरपीएफ का आपरेशन जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed