फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   the train service Cancel in Kashmir

कश्मीर घाटी में मुठभेड़ के चलते ट्रेन सेवा रद्द

Thu, 08 Dec 2016 10:29 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 08 Dec 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
 the train service Cancel in Kashmir
कश्मीर रेलवे - फोटो : PTI
दक्षिण कश्मीर के आरवनी में गुरुवार को मुठभेड़ के चलते रेल सेवाओं को एहतियातन तौर पर रद्द किया गया। रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। वहीं कुछ देर तक राजमार्ग पर भी यातायात को भी रोका गया।
विज्ञापन


हुसनपुरा आरवनी में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से जारी सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ के कारण रेल प्रबंधन को बडगाम-बनिहाल रेल लिंक पर सेवाओं को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन


रेलवे के चीफ एरिया मेनेजर ऐके जैन ने अमर उजाला को बताया कि सुबह के समय 1 ट्रेन ने अपडाउन किया, लेकिन बाद में हालात की गंभीरता को देखते हुए रेल सेवाओं को बडगाम-बनिहाल रेल लिंक पर स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी देते हुए जैन ने बताया कि बडगाम-बारामुला रेल लिंक पर ट्रैक को नुकसान पहुंचाने के बाद जो सेवा स्थगित की गई थी, उन्हें वीरवार को बहाल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पहले केवल दो ट्रेन पट्टन तक चलाई गई, लेकिन बाद में प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिलाए जाने के बाद यह सेवा पट्टन से आगे बारामुला तक चलाई गई।


इसके अलावा रेल लिंकस पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। गौरतलब है कि दक्षिणी कश्मीर में मुठभेड़ के बाद प्रदर्शनों का दौर शुरू होने के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ घंटे यातायात को रोक दिया गया, लेकिन बाद में राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने के बाद उसे बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed