{"_id":"624f4d5178e9fa4f9b4f2b29","slug":"the-tour-jammu-city-news-jmu257325954","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल पूरा होगा नहर को पक्का करने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल पूरा होगा नहर को पक्का करने का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। अगले साल नहरों के बंद होते ही गोल गुजराल नहर को पक्का कर दिया जाएगा। यह आश्वासन सिंचाई विभाग के एईई निशांत शर्मा ने गोल गुजराल के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में दिया। इससे पहले उन्होंने क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा भी लिया है।
गोल गुजराल नहर की समस्या को अमर उजाला ने छह अप्रैल के सिटी संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया है और वीरवार को क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, पंचायत के सरपंच पृथीपाल सिंह राजू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से बैठक कर विचार-विमर्श किया। अधिकारी ने आश्वासन दिया कि अगले वर्ष नहरों के बंद होते ही गोल गुजराल नहर को पक्का करने का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। लोगों की मांग पर अधिकारी ने लिखित रूप से एक पत्र सौंपा है। इसके बाद विभाग नहरों की सफाई का कार्य शुरू करवाया।
सरपंच ने बताया कि मौजूदा समय में किसानों को पानी की आवश्यकता है। छह पंचायतों के किसान इस नहर पर निर्भर हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसलिए इस बार विभाग से लिखित में पत्र लिया गया है। इसके बाद सफाई कार्य को शुरू कर दिया है ताकि किसानों को परेशानी न हो। सरपंच ने किसानों की समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए अमर उजाला का आभार जताया है। गौरतलब रहे कि गोल गुजराल नहर को पक्का करने का कार्य चार साल बाद भी अधूरा है। इससे किसानों में सरकार और विभाग के खिलाफ रोष बढ़ गया था। मंगलवार को गोल गुजराल के सरपंच ने सफाई कार्य को बंद करवा कर नौ अप्रैल को प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसके साथ ही ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।