फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The sweetness of Kashmiri cherry has now reached abroad, the first consignment reached Saudi and UAE, now farm

J&K Cherry: कश्मीरी चेरी की मिठास अब विदेशों तक, पहली खेप पहुंची सऊदी और यूएई, अब मिलेगा किसानों को बेहतर दाम

Tue, 17 Jun 2025 11:46 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 17 Jun 2025 11:46 AM IST
सार


कश्मीर की प्रीमियम चेरी की पहली खेप सऊदी अरब और यूएई के लिए रवाना की गई, जिससे बागवानों को वैश्विक बाजार और बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। रेल और ट्रक के माध्यम से भेजी गई 24 टन चेरी।

विज्ञापन
The sweetness of Kashmiri cherry has now reached abroad, the first consignment reached Saudi and UAE, now farm
कश्मीरी चेरी - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की प्रीमियम चेरी अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों की ओर रुख कर चुकी है। हाल ही में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए कश्मीर की चेरी की पहली वाणिज्यिक खेप रवाना की गई है, जिससे राज्य के बागवानों को बड़ा बाजार और बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद है।केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर लिखा कि हमारे चेरी किसानों के लिए एक बड़ा बाजार खुल गया है और उन्हें अब अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा।

विज्ञापन


बता दें कि चेरी की खेप को भारतीय रेलवे की पार्सल वैन के माध्यम से जम्मू-कटड़ा से मुंबई भेजा गया। कश्मीर से ट्रकों के माध्यम से चेरी को कटरा रेलवे स्टेशन पर लाया गया था। यहां से पार्सल के माध्यम से फल को बांद्रा भेजा गया था। पहली खेप में 24 टन चेरी को बांद्रा भेजा गया है। पहले सड़क मार्ग से चेरी देश के विभिन्न बाजारों तक पहुंचती थी।
विज्ञापन


इससे न सिर्फ उत्पाद की गुणवत्ता पर असर पड़ता था, बल्कि आर्थिक रूप से भी काफी महंगा होता था।कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में सेब, केसर और अखरोट जैसे अन्य कश्मीरी उत्पादों को भी वैश्विक मंच मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed