फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The suspect caught near the Line of Control in Rajori turned out to be insane.

Jammu: राजोरी में नियंत्रण रेखा के पास पकड़ा गया संदिग्ध निकला विक्षिप्त, सेना ने पूछताछ के बाद पुलिस को सौंपा

Mon, 26 Feb 2024 01:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 01:10 AM IST
सार

संदिग्ध पहाड़ी भाषा बोल रहा है। इंटेलीजेंस, सेना व पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ के बाद उसे विक्षिप्त करार देकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
The suspect caught near the Line of Control in Rajori turned out to be insane.
demo pic - फोटो : ANI

विस्तार

केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति को पकड़ा। संदिग्ध पहाड़ी भाषा बोल रहा है। इंटेलीजेंस, सेना व पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ के बाद उसे विक्षिप्त करार देकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


रविवार दोपहर बाद करीब 3 बजे के आसपास केरी के नियंत्रण रेखा से स्टे क्षेत्र में घूमते समय जवानों ने एक संदिग्ध को पकड़कर छानबीन शुरू की थी। आनन-फानन में सैन्य, इंटेलिजेंस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की।
विज्ञापन


राजोरी के किसी पहाड़ी गांव के रहने वालों जैसा हुलिया व भाषा लगने पर सेना ने उसके बारे में पड़ताल की। अपना नाम तक न बता पाने वाले व्यक्ति के विक्षिप्त होने की पुष्टि के बाद राजोरी पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राजोरी पुलिस के अनुसार संदेह के चलते हिरासत में लिया गया व्यक्ति अपने बारे में ठीक से जानकारी नहीं दे पा रहा है और न तो उसे अपना नाम मालूम है और न ही उसके पास कोई पहचान पत्र है। इसके चलते उससे पूछताछ हुई, लेकिन उसके विक्षिप्त होने की पुष्टि के बाद उसे फिलहाल पुलिस कस्टडी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed