फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   the summer the 76-year-old equaled the record

श्रीनगर में गर्मी ने 76 साल पुराने रिकार्ड की बराबरी की

Wed, 24 Feb 2016 09:36 PM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
the summer the 76-year-old equaled the record

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में 23 फरवरी को 76 साल बाद दिन का तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इतना तापमान 23 फरवरी 1940 में था।

विज्ञापन


बुधवार को भी मामूली गिरावट के साथ दिन का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से दस डिग्री ज्यादा है।

जम्मू में भी तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। मौसम विभाग के राज्य निदेशक सोनम लोटस का कहना हैं कि रियासत में अधिकतर स्थानों पर सामान्य से ज्यादा तापमान चल रहा है। 23 फरवरी 2016 को श्रीनगर के अधिकतम तापमान ने 1940 के तापमान की बराबरी की।

जम्मू कश्मीर के अधिकतर इलाकों में सामान्य से ज्यादा चल रहा तापमान

the summer the 76-year-old equaled the record

उनका कहना है कि तापमान भले ही  सामान्य से ज्यादा चल रहा हो लेकिन रात की ठंड का सिलसिला अभी कई दिन और चलेगा। कश्मीर के कई इलाकों में अब भी रात व सुबह का तापमान माइनस में चल रहा है।

लेह जिला रियासत में सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान बीती रात माइनस 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

शीतकालीन राजधानी जम्मू में बुधवार को अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम तापमान 11.0  डिग्री सेल्सियस रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 23.9  और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार 25 फरवरी को रियासत में मौसम साफ बने रहने के ही आसार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed