फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The students were acting message of unity

अभिनय से विद्यार्थियों ने दिया एकता का संदेश

Mon, 01 Dec 2014 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 01 Dec 2014 02:14 AM IST
विज्ञापन
The students were acting message of unity

प्रजेंटेशन कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (पीसीएसएसएस) जम्मू की स्वर्ण जयंती के अवसर पर जम्मू यूनिवर्सिटी के जनरल जोरावर सिंह आडीटोरियम में आयोजित उड़ान ए म्यूजिकल डांस ड्रामा प्रतियोगिता रविवार को फिनाले के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर राज्यपाल एनएन वोहरा मुख्य मेहमान थे, जबकि कैबिनेट मंत्री रमण भल्ला विशेष मेहमान थे।

विज्ञापन


म्यूजिकल डांस ड्रामा के सभी कार्यक्रम पद्मश्री बलवंत ठाकुर द्वारा निर्देशित और कोरियोग्राफ किए गए। इसमें  पीसीएसएसएस के 600 के करीब विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर डांस, संगीत से भरे हुए प्ले पेश किए। प्ले में विद्यार्थियों का दमदार अभिनय और नृत्य देखते ही बनता था। प्ले के माध्यम से विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि धरती पर मानवता का ही सबसे अधिक महत्व है।
विज्ञापन


विश्व में शांति लाने के लिए सभी को एकत्व को अपनाकर आगे बढ़ना होगा। युवाओं का इसमें सबसे अहम भूमिका होगी। राज्यपाल एनएन वोहरा ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच से विद्यार्थियों को अपनी कला को निखारने के साथ आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed