{"_id":"571915fc4f1c1b83038b475a","slug":"the-students-threw-stones-at-the-security-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंदवाड़ा में छात्रों ने सुरक्षा बलों पर की पत्थरबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंदवाड़ा में छात्रों ने सुरक्षा बलों पर की पत्थरबाजी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 21 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
हंडवाड़ा में प्रदर्शन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में कर्फ्यू हटने के बाद गुरुवार को एक बार फिर छात्रों द्वारा उग्र प्रदर्शन किया गया और सुरक्षा बलों पर पत्थर बरसाए गए।
दरअसल हंदवाड़ा में एक लड़की से कथित छेड़छाड़ की घटना के बाद हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में एक क्रिकेटर नईम अहमद की भी मौत हो गई थी।
गुरुवार को हंदवाड़ा डिग्री कालेज के छात्रों ने नईम के पैतृक गांव हुरपुरा तक उसके परिवार के प्रति सहानुभूति के लिए एक रैली निकाली और नईम के गांव तक गए लेकिन जब छात्र लौट रहे थे तो सुरक्षा बलों के जवानों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान छात्रों ने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी की।
विज्ञापन
हालात को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान इलाके की दुकाने बंद रहीं और यातायात भी ठप रहा। देर शाम तक इलाके में स्थित तनावपूर्ण रही।