फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The student did not get immersed in Tawi

साथी को बचाने में तवी में बह गया अरुण

Wed, 06 Aug 2014 01:40 AM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
The student did not get immersed in Tawi

तवी के चौथे पुल के पास नहाने के दौरान डूबे छात्र अरुण कुमार का मंगलवार को भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस की टीम और स्थानीय लोगों ने दिन भर नदी में खंगाला, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


वहीं, शाम को सेना के गोताखोरों ने भी छात्र को खोजने के लिए तलाशी अभियान चलाया, इसके बावजूद कोई अता-पता नहीं चल सका। सेना के गोताखोर बुधवार को भी नदी में तलाशी अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन


इधर, तलाशी अभियान के दौरान चौथे पुल के पास लोगों की भीड़ जुटी रही। छात्र के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह नदी के किनारे आस लगाए बैठे रहे। कृष्णा नगर निवासी आठवीं का छात्र अरुण सोमवार को अपने दोस्तों के साथ तवी में नहाने गया था, जहां गहरे पानी में वह डूब गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रो रोकर घर वालों का बुरा हाल

The student did not get immersed in Tawi

दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। घर न लौटने पर जब उसके पिता रवि ने उसके दोस्तों से पूछताछ की तो उसके डूबने का पता चला। इसके बाद अरुण के पिता ने पुलिस को सूचित किया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोग और पुलिस टीम ने देर शाम तक तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। मंगलवार सुबह से ही इलाके के लोगों ने तवी में उसकी तलाश शुरू कर दी।

पुलिस की आपदा प्रबंधन टीम भी तवी में खोजबीन करती रही। उधर, जम्मू के डिप्टी कमिश्नर ने उधमपुर सैन्य हेडक्वार्टर में संपर्क कर सेना के गोताखोरों की मदद मांगी थी।

शाम को सेना के गोताखोरों ने की तलाश

The student did not get immersed in Tawi

दिन भर तलाश करने के बाद भी अरुण का कोई सुराग नहीं मिला तो शाम लगभग साढ़े चार बजे उधमपुर से सेना के गोताखोरों की टीम पहुंची। गोताखोरों ने पहले तवी के किनारों में पानी के अंदर तक तलाश की।

इसके बाद वह नौका लेकर तवी के बीच में पहुंचे और गहरे पानी में उतरे। इसके बावजूद कोई कामयाबी नहीं मिली। अंधेरा होने के बाद गोताखोरों का अभियान रोक दिया गया।

वहीं अपने साथी को बचाने के प्रयास में अरुण तवी में डूबा था। इसका खुलासा उसके साथियों ने किया। कृष्णा नगर के लोगों ने बताया कि 14 वर्षीय अरुण के घर के पास ही उसका 12 वर्षीय दोस्त बनी रहता है, जिसके साथ वह अकसर तवी में नहाने जाता था।

दोनों अच्छे तैराक हैं। घटना के समय बनी का पैर किसी पत्थर में फंस गया। उसके चिल्लाने पर अरुण उसे बचाने गया था। उसने बनी को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद तेज बहाव में बहने लगा। अन्य दोस्त तवी किनारे उसके पीछे दौड़े, लेकिन देखते ही देखते वह आंखों से ओझल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed