फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The separatists appeal to tourists

अलगाववादियों ने पर्यटकों से कहा, 'कश्मीर आकर हमारी मेहमाननवाजी का लें मजा'

Wed, 07 Dec 2016 06:47 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 07 Dec 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
The separatists appeal to tourists
गुलमर्ग - फोटो : File Photo
संयुक्त अलगाववादी नेतृत्व ने मंगलवार को विश्व भर के पर्यटकों और यात्रियों को कश्मीर आकर यहां की मेहमाननवाजी और यहां की सुंदरता का लुत्फ उठाने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन


अलगाववादी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज मौलवी उमर फारूक और यासीन मलिक वाले संयुक्त अलगाववादी नेतृत्व द्वारा एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि कश्मीरी सदियों से चली आ रही कश्मीरी मेहमाननवाजी को संभाले बैठे हैं और हमारा मजहब भी हमें यही सिखाता है।
विज्ञापन


अलगाववादी नेताओं ने देश भर समेत विश्व से कश्मीर घूमने आने की इच्छा रखने वाले पर्यटकों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हमारा इस्लाम हमें अपने मेहमानों की मेहमाननवाजी समेत उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वर्ष 2008, 2010 में भड़की हिंसा और वर्ष 2014 में आई आपदा का उदाहरण देते हुए कहा कि जब भी कश्मीर में हालात खराब हुए, तब-तब कश्मीरियों ने लोगों की सहायता की खासकर उनकी प्राथमिकता बाहर के लोगों की सहायता करना रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed