फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The second phase of Pulse Polio 21

JK: पल्स पोलियो का दूसरा चरण 21 से

Tue, 16 Feb 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 16 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
The second phase of Pulse Polio 21

रियासत में आगामी 21 फरवरी से दूसरे चरण में तीन दिनी पल्स पोलियो अभियान का आगाज होगा। इसमें पहले दिन बूथ और अन्य दो दिन डोर टू डोर पोलियो निरोधक ड्राप्स पिलाए जाएंगे।

विज्ञापन


अभियान में 0-5 साल के करीब उन्नीस लाख बच्चों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। अफवाहों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने खास इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए खासतौर पर कश्मीर संभाग पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन


धार्मिक स्थलों से लोगों को अभियान को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी। कोई अफरातफरी होने की सूरत में स्टैंडबाई माइक वाहन जागरूक करने का काम करेंगे। परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डा. बलदेव राज शर्मा के अनुसार पहले चरण की अफवाहों को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें प्रशासन और पुलिस की भी मदद ली जाएगी। पहले चरण के अभियान में रियासत के अधिकांश हिस्सों में पहले दिन पोलियो वैक्सीन में खराबी से बच्चों की मौत की अफवाह से भारी अफरातफरी मची थी।


हजारों लोग अपने बच्चों को लेकर अस्पतालों तक पहुंच गए थे। इससे सबक लेते हुए दूसरे चरण में अधिक तैयारी की जा रही है। अभियान में किसी प्रकार की परेशानी से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। वैक्सीन में किसी तरह की भी खराबी या अन्य दिक्कत आने पर अस्पतालों को अलर्ट पर रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed