फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The rumor was being spread about polio

अफवाहों से ‘दो बूंद’ में खलल की साजिश

Sun, 17 Jan 2016 10:24 PM IST
Updated Sun, 17 Jan 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
The rumor was being spread about polio

रियासत में रविवार को पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन पोलियो वैक्सीन में खराबी से बच्चों की मौत की अफवाह से अफरातफरी मच गई। दोपहर बाद हजारों बच्चों को लेकर अभिभावक अस्पतालों में पहुंच गए।

विज्ञापन


कश्मीर से चली अफवाह का असर राज्य के सभी जिलों में दिखा। सोशल मीडिया की सूचनाओं से स्वास्थ्य निदेशालय में हड़कंप रहा। अभिभावकों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर स्वास्थ्य अधिकारियों को तैनात करने के साथ टीवी चैनलों आदि का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


आईजीपी कश्मीर जावेद मुस्तफा गिलानी के अनुसार साइबर सेल श्रीनगर में मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया की सूचनाओं से स्वास्थ्य निदेशालय में हड़कंप

The rumor was being spread about polio

स्टेट इम्युनाजेशन आफिसर डॉ. यंगचैन डोलमा ने बताया कि रविवार शाम 3.45 मिनट पर श्रीनगर में उन्हें फोन से सूचना मिली कि अनंतनाग में वैक्सीन लेकर कुछ बच्चे बीमार हो गए हैं।

इसके बाद कश्मीर के अन्य हिस्सों से भी ऐसी सूचना आने लगीं। तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी सीएमओ को मौकों पर भेजा गया। लेकिन नौ जिलों में जांच में ऐसा कुछ नहीं पाया गया।

इस बीच, जम्मू में भी अफवाह से सभी जिलों में लोग हजारों बच्चों को लेकर अस्पतालों में पहुंच गए थे। वे बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण पर अड़े थे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें समझाया जा सका।

लोगों को समझाने में स्वास्थ्य व‌िभाग के पसीने छूटे

The rumor was being spread about polio

जम्मू शहर के प्रमुख जच्चा बच्चा अस्पताल एसएमजीएस में करीब 300 बच्चों को लेकर अभिभावक पहुंचे। सीएमओ जम्मू डॉ. रोबेंद्र खजूरिया को घंटों अभिभावकों को समझाने के लिए मेहनत करनी पड़ी।

परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. बलदेव राज शर्मा के अनुसार वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। किसी भी जिले से उससे किसी तरह का नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है।

उन्होंने लोगों को अगले दो दिन डोर टू डोर पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed