फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   The results of the election at Anantnag

J&K: आज होगा महबूबा मुफ्ती की किस्मत का फैसला

Sat, 25 Jun 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 25 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
The results of the election at Anantnag
महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
अनंतनाग सीट के लिए मतगणना  शनिवार 25 जून सुबह आठ बजे शुरू होगी। प्रारंभिक रुझान दो घंटे बाद लगभग 10 बजे मिलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


अनंतनाग के साथ ही जम्मू, उधमपुर तथा दिल्ली में भी मतों की गिनती साथ-साथ होगी। मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की भी नजर रहेगी।

मुख्यमंत्री महबूबा, कांग्रेस के हिलाल शाह तथा नेकां प्रत्याशी इफ्तिखार मिसगर सहित आठ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना हाल में 10 टेबल लगाए गए हैं। कुल 11 राउंड की गिनती होगी। मतगणना स्थल पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं ताकि मतगणना की सही स्थिति लोगों को बताई जा सके।
विज्ञापन

 

स्ट्रांग रूम की सील राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खोली जाएगी। मतगणना के बाद उन्हीं की मौजूदगी में इसे सील किया गया था। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पर्याप्त फोर्स लगाई गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की भी नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ शांतमनु ने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतगणना वाले दिन समय से पहुंचने को कहा गया है ताकि समय से मतगणना शुरू कराई जा सके। बताया कि मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed