फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   the relation between mumbai attack and hurriyat were exposed

मुंबई हमले से हुर्रियत के संबंध उजागर, विदेश से भी लेते हैं मदद

Wed, 22 Jul 2015 12:32 PM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
the relation between mumbai attack and hurriyat were exposed

डिप्टी सीएम डा. निर्मल कुमार सिंह ने कहा है कि हुर्रियत सदस्य और मुंबई हमले के बीच संबंध उजागर होने से अलगाववादियों का चेहरा बेनकाब हो गया है। यह स्पष्ट हो गया है कि उन्हें विदेशी मदद मिलती है।

विज्ञापन


हुर्रियत को हवाला से पैसा मिलने के मामले में कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि अलगाववाद तथा राष्ट्र विरोधी ताकतों से केंद्र और राज्य सरकार सख्ती से निबटेगी।
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि रियासत में किसी प्रकार की आतंकी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। यह पूछे जाने पर कि एलओसी से आतंकियों के घुसपैठ के क्या कोई इनपुट सरकार को मिले हैं तो उन्होंने कहा कि सीमा पर सुरक्षा बल पूरी तैयारी से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रविरोधी गतिविधि करने वालों को चिह्नित करेगी सरकार

the relation between mumbai attack and hurriyat were exposed

घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम किया जाएगा। इस प्रकार के मंसूबे को हर हाल में विफल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईबी से लेकर एलओसी तक कड़ी चौकसी है। किसी को भी रियासत की धरती पर आतंक फैलाने की छूट नहीं दी जा सकती है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि अलगाववाद तथा राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर रियासत की सरकार गंभीर है। ऐसे लोग चिह्नित किए जा रहे हैं। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। बताया कि पहले भी अलगाववादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हुई है। इसमें किसी प्रकार की ढील नहीं दी जा सकती।

कश्मीर में अगले सत्र से दो साल का बीएड

the relation between mumbai attack and hurriyat were exposed

जम्मू में दो साल का बीएड करने संबंधी एक प्रश्न के जवाब में कहा कि जम्मू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर ने बताया है कि जस्टिस वर्मा की रिपोर्ट के आधार पर पूरे देश में बीएड पाठ्यक्रम दो साल का कर दिया गया है।

यहां के छात्रों की डिग्री को अन्य प्रदेशों में भी मान्यता मिले, इस खातिर दो साल का पाठ्यक्रम लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि कश्मीर विश्वविद्यालय में अगले सत्र से दो साल का पाठ्यक्रम लागू करने की बात बताई गई है।

उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में सरकारी मशीनरी जुट गई है। अक्तूबर-नवंबर में चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed