फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The Prime Minister has expanded the scope of employability and social security.

एलजी बोले: प्रधानमंत्री ने रोजगार और सामाजिक सुरक्षा को दी नई मजबूती, युवाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान

Sat, 20 Jun 2026 12:30 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 20 Jun 2026 12:30 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत आयोजित समारोह का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रोजगार क्षमता और सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ा है।

विज्ञापन
The Prime Minister has expanded the scope of employability and social security.
एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : एएनआई

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को पीवीबीआरवाई के तहत आयोजित प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह का वर्चुअली शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर केवल किसी सरकारी योजना के तहत वित्तीय लाभ बांटने का कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह जम्मू-कश्मीर की क्रांतिकारी यात्रा का जश्न भी है। यह उन सपनों, आकांक्षाओं और अवसरों का जश्न है जो आज हमारे युवाओं के जीवन को एक नई दिशा दे रहे हैं।

विज्ञापन

लोकभवन श्रीनगर से जम्मू में कन्वेंशन सेंटर और बाड़ी ब्राह्मणा में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए एलजी ने कहा कि रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना दो मुख्य स्तंभों पर काम करती है। पहला स्तंभ कर्मचारियों के लिए है और दूसरा स्तंभ नियोक्ताओं और उन सहायक संस्थानों व उद्योगों के लिए है जो अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाते हैं और नई नौकरियां पैदा करते हैं।

इस मुख्य कार्यक्रम का प्रसारण लोक भवन श्रीनगर, कन्वेंशन सेंटर जम्मू, निफ्ट कॉलेज सिडको इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स ओमपोरा बडगाम और बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन सांबा में किया गया। कन्वेंशन सेंटर जम्मू में हुए कार्यक्रम में सांसद जुगल किशोर शर्मा, राज्यसभा सांसद सत शर्मा समेत 600 से ज्यादा लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलजी ने ईपीएफओ को सराहा
भव्य आयोजन के लिए एलजी मनोज सिन्हा ने केंद्रीय भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जम्मू-कश्मीर को बधाई दी। कन्वेंशन सेंटर और सांबा के औद्योगिक क्षेत्र बाड़ी ब्राह्मणा में आयोजित समारोह में मंच पर कुल 26 पात्रों को नियुक्ति पत्र दिए गए। शेष को बाद में सौंपे गए। दोनों जगहों पर करीब 600 नियोक्ता और कर्मचारी मौजूद रहे। इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और लोकभवन श्रीनगर में विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के ईपीएफओ कमिश्नर सुमित सिंह मौजूद रहे।

प्रदेश में नियोक्ताओं को 25.42 करोड़ मिले
कन्वेंशन सेंटर जम्मू में आयोजित मुख्य समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि भाजपा के राज्यसभा सदस्य सत शर्मा और सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से आज पूरे देश के साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी सैकड़ों लोगों को रोजगार मिल रहा है। रोजगार पाने वाले यही कर्मचारी भविष्य में विकसित भारत का सपना साकार करेंगे।

अपने साथ ही प्रदेश और देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। इस पहल के लिए नियोक्ताओं को बधाई तो नियुक्ति पत्र पाने वालों को शुभकामनाएं दी। केंद्रीय भविष्य निधि संगठन के मुताबिक प्रदेश में 1522 कर्मचारियों में 74 लाख और रोजगार देने वाले 304 नियोक्ताओं को 25.42 करोड़ रुपये अनुदान प्रदान किया गया। सांसद सत शर्मा और जुगल किशोर शर्मा ने नियोक्ता और कर्मचारियों के बीच यह प्रोत्साहन राशि वितरित किया। नियोक्ताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed