फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   The order to close schools near international border

पाक गोलाबारी की वजह से सीमा और LoC के पास के स्कूलों को बंद करने का आदेश

Tue, 01 Nov 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 01 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
The order to close schools near international border
border - फोटो : PTI
पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी के चलते प्रशासन ने सीमावर्ती इलाकों के स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। डिवकॉम डा. पवन कोतवाल ने हालात के मद्देनजर जम्मू के सीमावर्ती इलाके के 175, कठुआ के 62, सांबा के 45, राजोरी-पुंछ के 150 स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त जम्मू सिमरनदीप सिंह ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों तथा अन्य आला अधिकारियों को आदेश अमल में लाने के लिए कहा है।

जिला उपायुक्त ने यह मैसेज सोशल साइट्स पर फ्लैश करके अधिकारियों को सावधानी बरतने को कहा है। इसके साथ ही आदेश पत्र में यह भी कहा गया है कि अगले आदेश तक स्कूलों को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

डीसी ने मांगे हालात के पल-पल के अपडेट

The order to close schools near international border
भारत-पाक सीमा - फोटो : File Photo
डीसी ने यह भी कहा है कि हालात की लगातार जानकारी दी जाती रहे और लोगों के ठहरने के लिए बनाए गए कैंपों में व्यवस्था की जाए, ताकि अपना घरबार छोड़ने वाले लोगों को आरामपूर्वक ठहराया जा सके। जिला कार्यालय में लगातार रिपोर्ट देने और जो अनिवार्य किया जा सकता है उसकी पल-पल खबर करने को भी कहा गया है।

कठुआ जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जीरो लाइन से सटे स्कूलों को अनिश्चितकाल तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। सीमावर्ती इलाकों से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों की ओर शिफ्ट किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। जिला उपायुक्त कठुआ रमेश कुमार ने बताया कि सीमा से दो किलोमीटर के दायरे के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

उधर राजोरी, पुंछ, मेंढर में भी एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने के चलते जिले के आसपास के सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सीईओ राजोरी अल्ताफ हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से दागे गोले रिहायशी इलाकों में गिर रहे हैं। बच्चों का स्कूल पहुंच पाना संभव नहीं है।

सीईओ के अनुसार जिले की सुंदरबनी, नौशेरा, मंजाकोट व राजोरी तहसीलों के एलओसी के पास के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखा जाएगा। सीईओ के अनुसार जिले में एलओसी के पास के करीब 150 स्कूल बंद रखे जाएंगे। डीसी पुंछ हारुन मलिक ने बताया कि मेंढर कसबे में गोलाबारी के बाद मेंढर कसबे सहित नियंत्रण रेखा के आसपास के पांच किलोमीटर दायरे वाले सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed