फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The news of the tunnel on the Indo-Pak border

J&K: आरएस पुरा सेक्टर में सीमा पर सुरंग होने की खबर से हड़कंप

Fri, 01 Apr 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा Updated Fri, 01 Apr 2016 10:56 PM IST
सार

  • बीएसएफ के उच्चाधिकारियों ने किया दौरा
  • सुरंग की बात से बीएसएफ ने किया इंकार
  • इमेजनरी इंटपीटिशन टीम ने एयर फोटोग्राफी में पिल्लर संख्या 937 से 941 के पास मिट्टी उखड़ी देखी थी
  • कुछ दिनों पहले इसी इलाके में मिली थी सुरंग

विज्ञापन
The news of the tunnel on the Indo-Pak border
भारत-पा‌क‌िस्तार सीमा - फोटो : फाइल

विस्तार

आरएस पुरा सेक्टर के सुचेतगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से सुरंग बनाए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि बीएसएफ के कुछ उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


हालांकि बीएसएफ के डीआईजी धर्मेंद्र पारिख ने सुरंग मिलने की किसी भी घटना से इंकार किया है। उनका कहना है कि बीएसएफ के अधिकारी रूटीन दौरे पर ही उस क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान किसी ने सुरंग मिलने की अफवाह फैला दी। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि बीएसएफ को नई दिल्ली से सूचना आई कि सुचेतगढ़ के बाकरपुर बीओपी के 400 मीटर आगे जीरो लाइन के पास उक्त स्थान पर मिट्टी उखड़ी पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि नई दिल्ली स्थित इमेजनरी इंटपीटिशन टीम ने एयर फोटोग्राफी में पिल्लर संख्या 937 से 941 के पास मिट्टी उखड़ी देखी थी। बताया जाता है कि शुक्रवार को उक्त स्थान पर बीएसएफ के डीआईजी बीएस कसाना सहित कुछ अधिकारियों के पहुंचने से सूचना को बल मिला। 


अधिकारियों के साथ ट्रैक्टर होने के कारण चर्चा रही कि बीएसएफ उक्त स्थान की जांच कर रही है। हालांकि बीएसएफ प्रवक्ता ने इससे स्पष्ट इंकार किया। जानकारों का कहना है कि पिछले दिनों जिस तरह एमके पोस्ट से पांच सौ मीटर की दूरी पर पाकिस्तान की अजमल पोस्ट के सामने से सुरंग निकली थी, उसी तरह पाकिस्तान के कुनारपुर पोस्ट से सुरंग निकाले जाने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed