{"_id":"56fd6d3a4f1c1bac47f00105","slug":"the-new-facilities-will-devotees-of-mata-vaishno-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता वैष्णो देवी के भक्तों को नई सुविधाएं देने की तैयारी में श्राइन बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता वैष्णो देवी के भक्तों को नई सुविधाएं देने की तैयारी में श्राइन बोर्ड
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 01 Apr 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
भूस्खलन के बाद गेट नंबर दो को श्रद्धालुओं के लिए खोला दिया गया
- फोटो : FILE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा में माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचने वाले यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए यात्री फैसिलिटी सेंटर खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के साथ मिल कर काम करेगा। इसको लेकर रेलवे प्रस्ताव तैयार कर रहा है।
करीब दो वर्ष से देश के विभिन्न हिस्सों से यात्री सीधे ही कटड़ा में ट्रेन के जरिए पहुंच रहे हैं। वर्तमान समय में 15 के करीब ट्रेनें कटड़ा पहुंच रही हैं और इनमें हर रोज हजारों यात्री सफर कर रहे हैं। इन यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान करने के लिए ही रेलवे की तरफ से यात्री फैसिलिटी सेंटर तैयार करने की योजना बनाई जा रही है।
इसके निर्माण के लिए रेलवे की तरफ से स्टेशन के बाहर जमीन श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को दी जाएगी, जबकि इमारत का निर्माण करने का काम श्राइन बोर्ड करेगा। यात्री फैसिलिटी सेंटर में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था होगी। इसमें अलग से वेटिंग हाल का निर्माण किया जाएगा। जहां यात्री ट्रेन के पहुंचने तक समय व्यतीत कर सकेंगे।
विज्ञापन
सीनियर डीटीएम सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी को लेकर ही रेलवे ने यात्री फैसिलिटी सेंटर तैयार करने की योजना बनाई है। इसको लेकर श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है।