फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The new facilities will devotees of Mata Vaishno Devi

माता वैष्णो देवी के भक्तों को नई सुविधाएं देने की तैयारी में श्राइन बोर्ड

Fri, 01 Apr 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 01 Apr 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
The new facilities will devotees of Mata Vaishno Devi
भूस्‍खलन के बाद गेट नंबर दो को श्रद्धालुओं के ल‌िए खोला द‌िया गया - फोटो : FILE
कटड़ा में माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचने वाले यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए यात्री फैसिलिटी सेंटर खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के साथ मिल कर काम करेगा। इसको लेकर रेलवे प्रस्ताव तैयार कर रहा है। 
विज्ञापन


करीब दो वर्ष से देश के विभिन्न हिस्सों से यात्री सीधे ही कटड़ा में ट्रेन के जरिए पहुंच रहे हैं। वर्तमान समय में 15 के करीब ट्रेनें कटड़ा पहुंच रही हैं और इनमें हर रोज हजारों यात्री सफर कर रहे हैं। इन यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान करने के लिए ही रेलवे की तरफ से यात्री फैसिलिटी सेंटर तैयार करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


इसके निर्माण के लिए रेलवे की तरफ से स्टेशन के बाहर जमीन श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को दी जाएगी, जबकि इमारत का निर्माण करने का काम श्राइन बोर्ड करेगा। यात्री फैसिलिटी सेंटर में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था होगी। इसमें अलग से वेटिंग हाल का निर्माण किया जाएगा। जहां यात्री ट्रेन के पहुंचने तक समय व्यतीत कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर डीटीएम सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी को लेकर ही रेलवे ने यात्री फैसिलिटी सेंटर तैयार करने की योजना बनाई है। इसको लेकर श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed