फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   the new DMU will run in May

मई अंत में कश्मीर घाटी में दौड़ेगी नई डीएमयू

Sun, 01 May 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 01 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
the new DMU will run in May
ट्रेन - फोटो : pti
कश्मीर में हालात सामान्य होने के बाद रेलवे ने नई डीएमयू चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। मई के अंत में रेलवे घाटी में दो नई डीएमयू चला सकता है। इनके चलने पर स्थानीय यात्रियों को तो राहत मिलेगी। इसके अलावा गर्मियों के सीजन में घाटी जाने वाले पर्यटकों को भी इससे लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


कश्मीर में बनिहाल से बारामूला तक रेल सेवा पिछले कुछ वर्षों से चल रही है। जहां हर रोज हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की बढ़ रही संख्या के चलते हालात ऐसे बन चुके हैं कि यात्रियों को ट्रेनों में बैठने के लिए स्थान नहीं मिलता है।
विज्ञापन


दिन-ब-दिन यात्रियों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है और इसी को ध्यान में रखते हुए ही रेलवे की तरफ से कश्मीर में नई डीएमयू चलाने की पूरी तैयारी कर रखी है। इसी लेकर रेलवे ने मार्च तक 26 बोगियां और छह इंजन घाटी में पहुंचा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने अप्रैल में ट्रेनों को चलाने की पूरी तैयारी कर ली थी। इसको लेकर रेलवे के अधिकारियों ने प्रशासन के अधिकारियों के बैठक भी कर ली थी। लेकिन तभी हालात खराब हो गए और मामला अधर में लटक गया।


लेकिन अब हालात सामान्य होने के बाद रेलवे ने नई ट्रेनें चलाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मई के अंत में रेलवे की तरफ से नई ट्रेनों को चलाया जा सकता है। इनके चलने के बाद पर्यटकों को भी काफी लाभ मिलेगी और यात्री आरामदायक सफर का फायदा उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed