{"_id":"6072c0678ebc3e8cbc56139d","slug":"the-names-of-two-chowks-will-be-changed-in-the-city-of-temples-know-what-will-be-the-new-names","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों के शहर में बदलेंगे कई चौकों और मार्गों के नाम, जानिए क्या होंगे नए नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों के शहर में बदलेंगे कई चौकों और मार्गों के नाम, जानिए क्या होंगे नए नाम
Sun, 11 Apr 2021 02:54 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 11 Apr 2021 02:54 PM IST
सार
- चौक चौबूतरा का नाम अब बाबा भैरव नाथ
- अंबफला चौक से बन तालाब सड़क का नाम अब श्याम प्रसाद मुखर्जी मार्ग
- सरकारी अस्पताल गंग्याल का नाम भी महाराजा प्रताप सिंह होगा
- आरएस पुरा रोड पर शहीद के नाम पर बनेगी दीवार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनरल हाउस की बैठक में शहर में दो चौकों और एक मार्ग का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सोशल जस्टिस कमेटी के चेयरमैन कुलदीप सिंह ने बन तालाब अपर थथर चौक का नाम बाबा कैलख चौक के नाम पर रखने का प्रस्ताव लाया। इसे हाउस में मंजूरी दी गई है। चौक चौबूतरा का नाम बाबा भैरव नाथ चौक रखने पर प्रस्ताव लाया गया। इसे भी मंजूर कर दिया गया है।
विज्ञापन
यहां पर 56 बिरादरियों के लोग भाग लेते हैं। यहां पर बाबा का प्राचीन मंदिर भी है। पार्षद सुरिंद्र शर्मा के अंबफला चौक से बन तालाब सड़क का नाम श्याम प्रसाद मुखर्जी मार्ग रखने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिली है। पार्षद बलदेव सिंह बलोरिया ने सरकारी अस्पताल गंग्याल का नाम महाराजा प्रताप सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा। इसे भी मंजूर कर दिया गया है। प्रो. युद्धवीर सिंह ने महावीर चक्र विजेता हवलदार सरूप सिंह के नाम पर गाड़ीगढ़ वार्ड-73 में आरएस पुरा रोड पर शहीद के नाम पर दीवार बनाने पर प्रस्ताव लाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कैनाल रोड से भगवती नगर तक बनेगा फ्लाईओवर, लोगों को मिलेगी जाम से राहत
विज्ञापन
इसे स्वीकृति दी गई है। पार्षद राजेंद्र शर्मा के रणबीर नहर का स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सौंदर्यीकरण करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। पार्षद रशपाल भारद्वाज ने संतरा मोड़ चौक पौनीचक में शहीद लांस नायक मोहन लाल लखोत्रा की प्रतिमा स्थापित करने पर प्रस्ताव रखा। इसे भी हाउस ने पास किया है।
प्रस्ताव पर हंगामा, दूसरों के वार्ड में न करें हस्तक्षेप
पार्षद इंद्र सिंह सूदन के प्रस्ताव गोल मार्केट गांधी नगर केंद्रीय पार्क का नाम गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पुत्र साहिबजादा फतेह सिंह के नाम पर रखने पर प्रस्ताव लाया। इस पर पार्षदों ने विरोध जताया गया। कहा गया कि उनका वार्ड नहीं है, जिस पार्षद का वार्ड है, वह स्वयं देखेगा।