{"_id":"6072a5848ebc3ece7a783e74","slug":"plan-to-construct-a-flyover-in-jammu-kashmir-for-canal-road-to-bhagwati-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में कैनाल रोड से भगवती नगर तक बनेगा फ्लाईओवर, लोगों को मिलेगी जाम से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में कैनाल रोड से भगवती नगर तक बनेगा फ्लाईओवर, लोगों को मिलेगी जाम से राहत
Sun, 11 Apr 2021 01:00 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:00 PM IST
सार
- प्रदेश सरकार ने एनएचआईडीसीएल को प्रस्ताव देकर डीपीआर तैयार करने के लिए कहा
- फ्लाईओवर का निर्माण दिसंबर 2021 तक पूरे करने की डेडलाइन सरकार की तरफ से निर्धारित
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (फ्लाईओवर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर के अति व्यस्त क्षेत्रों में शामिल कैनाल रोड से भगवती नगर तक फ्लाईओवर की योजना बन रही है। प्रदेश सरकार ने एनएचआईडीसीएल को इस बाबत प्रस्ताव देकर फ्लाईओवर निर्माण की डीपीआर व कार्य योजना तैयार करने लिए कहा है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू-अखनूर सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रही केंद्रीय एजेंसी एनएचआईडीसीएल कनाल रोड से मुट्ठी फ्लाईओवर का निर्माण भी कर रही है। इस फ्लाईओवर का निर्माण दिसंबर 2021 तक पूरे करने की डेडलाइन सरकार की तरफ से निर्धारित की गई है। ऐसे में एनएचआईडीसीएल निर्माण कार्य में तेजी लाए हुए है।
विज्ञापन
ऐसे में कैनाल रोड से ही भगवती नगर तक एक और फ्लाईओवर का निर्माण सरकार की तरफ से प्रस्तावित किया गया है। दरअसल इस रोड से भगवती नगर तक फ्लाईओवर का निर्माण होने से इस अति व्यस्ततम क्षेत्र में यातायात को सुचारु करने के अलावा भगवती नगर में श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास तक पहुंचने में भी श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नवरात्रों के लिए सजने लगे मंदिर, बाजारों में भी खरीदारी शुरू
एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक भूमि अधिग्रहण हीरा लाल के अनुसार कैनाल रोड से भगवती नगर तक फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है। सरकार के प्रस्ताव पर एनएचआईडीसीएल के केंद्रीय मुख्यालय को फैसला लेना है।