फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   The mob set fire to the home of policeman

घाटी में भीड़ ने पुलिसकर्मी का घर फूंका

Wed, 07 Sep 2016 12:05 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 07 Sep 2016 12:05 PM IST
सार

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के श्रीनगर से लौट जाने के बाद भी घाटी के कुछ इलाकों में कर्फ्यू और पाबंदियां जारी हैं।

विज्ञापन
The mob set fire to the home of policeman
घाटी में आगजनी - फोटो : PTI

विस्तार

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के श्रीनगर से लौट जाने के बाद भी घाटी के कुछ इलाकों में कर्फ्यू और पाबंदियां जारी हैं।
विज्ञापन


कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों में हुई हिंसक झड़पों में 50 से ज्यादा लोग और सुरक्षा बल घायल हुए हैं।

कुलगाम जिले के जंगलपोरा इलाके में सुरक्षा बलों की ओर से राष्ट्र विरोधी रैली को नाकाम बनाया गया। इस दौरान हुई हिंसक झड़प में 17 से ज्यादा लोग और सुरक्षा बल के जवान घायल हो गए।

कुछ सरकारी कार्यालयों में बढ़ी कर्मचारियों की संख्या

The mob set fire to the home of policeman
श्रीनगर में पथराव करते उपद्रवी - फोटो : PTI
प्रदर्शनकारियों की ओर से जवानों पर पथराव किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान एक पुलिसकर्मी के मकान को भी आग लगा दी।

श्रीनगर के  बाग-ए- मेहताब (माछू इलाके में) में भी जवानों ने राष्ट्र विरोधी रैली को नाकाम बनाया। यहां भी हिंसक झड़पों में महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए। 
 
बीते 59 दिन से कश्मीर घाटी में बने हालात में हालांकि, सोमवार को कुछ सुधार भी दिखा। सरकारी कार्यालयों और बैंकों में स्टाफ की हाजिरी की संख्या बढ़ी है। सड़कों पर कुछेक इलाकों में निजी वाहन देखे गए। हालांकि, सार्वजनिक वाहन अभी भी नदारद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर के 7 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू

The mob set fire to the home of policeman
सड़क पर पड़े पत्थर - फोटो : PTI
अलगाववादियों की ओर से बंद की काल 8 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालात में सुधार हुआ है। इसके बावजूद श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू इसलिए जारी रखा गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और हालात काबू में रहें।

उन्होंने कहा कि अन्य इलाकों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां भी फिलहाल इसी कारण जारी रखी गईं हैं। पुलिस अफसर ने कहा कि ज्यादातर इलाकों में तनाव पूर्ण शांति रही, पर कुछ एक इलाकों में लोगों ने सड़कों पर आकर प्रदर्शन करने की कोशिश की। उन्हें सफल नहीं होने दिया गया। 

उल्लेखनीय है कि बीती 8 जुलाई को हिजबुल आतंकी बुरहान वाणी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। दुकानें, व्यापारिक संगठन और पेट्रोल पंप बंद हैं। सरकार की ओर से मोबाइल इंटरनेट पर लगाई गई रोक भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed