फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The message of staying healthy by running

दौड़ लगा कर दिया स्वस्थ रहने का संदेश

विज्ञापन
The message of staying healthy by running
रियासी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला लीगल सर्विसेज अथारिटि की तरफ से शुक्रवार को दौड़ लगा कर सभी को स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। फिट इंडिया मूवमेंट की इस रैली को अथारिटि के जिला चेयरमैन आरएन वातल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला कोर्ट कांप्लेक्स से शुरू हुई यह दौड़ रैली नगर के मुख्य बस स्टैंड रियासी कटड़ा मार्ग से होते हुए सूला पार्क तक पहुंची। इस दौरान दौड़ में शामिल विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। जिला लीगल सर्विसेज एक महीने तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए उसके तहत कई प्रकार के कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक करने में जुटी है। लोगों को उनके मौलिक अधिकारों की भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed