फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The message of cleanliness given by the play

नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
The message of cleanliness given by the play
रियासी। आजादी के महोत्सव के तहत रविवार को ओपन एयर थियेटर में म्यूनिसिपल काउंसिल की तरफ से एक कार्यक्रम हुआ। इसमें शहरवासियों से सफाई व्यवस्था बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी बनाए रखने को कहा गया।
विज्ञापन

श्री दुर्गा नाटक मंडली की तरफ से नाटक का मंचन कर सभी को घरों में इकट्ठा होने वाले कचरे को बाहर नहीं फेंकने का संदेश दिया। वहीं, एमसी के सफाई कर्मचारियों को हार पहना कर व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कोविड काल में सफाई कर्मचारियों ने योद्घाओं की तरह काम किया। इस दौरान अपने परिवार की चिंता किए बिना सफाई व्यवस्था को बनाए रखा।
विज्ञापन

चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने के लिए काउंसिल की तरफ से वाहन चलाए जा रहे हैं। साथ ही नगर की सभी प्रमुख गलियों में वाहनों को कचरा एकत्र करने के लिए भेजा जाता है। इस के बावजूद कई स्थानों पर अकसर गंदगी के ढेर देखने को मिलते हैं। स्थानीय लोग सफाई बनाए रखने में सहयोग करें। इस मौके पर डिप्टी चेयरमैन योगराज रैना, पार्षद डाली सूरी, ओम प्रकाश, वरुण शर्मा, तान्या पंडोह, भारत भूषण शर्मा, जहांआरा खान, धीरज गुप्ता, अमित शर्मा व वीरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। सभी को साफ सफाई बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed