{"_id":"5884ee1e4f1c1b701bf0089f","slug":"the-lawyer-will-return-to-work-on-monday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गतिरोध खत्म, सोमवार से काम पर लौटेंगे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गतिरोध खत्म, सोमवार से काम पर लौटेंगे वकील
जेएनएफ/जम्मू
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब जज जम्मू के खिलाफ विधान परिषद में लाए गए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव को लेकर विधायिका और बार एसोसिएशन जम्मू के बीच जारी गतिरोध समाप्त हो गया है। बार एसोसिएशन जम्मू और नेशनल कांफ्रेंस के प्रतिनिधियाें के बीच बैठक में प्रस्ताव वापसी का आश्वासन दिया गया जिसके बाद एसोसिएशन ने सोमवार से काम पर लौटने का एलान कर दिया।
गतिरोध खत्म होने पर बार एसोसिएशन जम्मू की आपात बैठक की अध्यक्षता करते हुए जेएंडके हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अभिनव शर्मा ने कहा, सोमवार 23 जनवरी से सभी अदालतों और ट्रिब्यूनल का कामकाज बहाल होगा। सब जज के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव को वापस लेने का नेकां प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र राणा और विधान परिषद के चेयरमैन से आश्वासन मिल गया है।
विधान परिषद के चेयरमैन हाजी अनायत अली ने अमर उजाला को बताया कि नेकां सदस्याें ने विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव वापस लेने का आश्वासन दिया है। सोमवार को वे अपना प्रस्ताव वापस ले सकते हैं। दीगर है कि परिषद में चर्चा के दौरान नेकां एमएलसी शौकत गनेई आतंकी बुरहान वानी को शहीद बताया था।
विज्ञापन
इस मामले पर जांच की याचिका मिलने पर सब जज जम्मू ने पुलिस को जांच का आदेश दिया था। इस पर परिषद में सब जज के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया गया।