{"_id":"6137b2788ebc3ea75b22584e","slug":"the-killer-arrested-from-hiranagar-of-kathua-reasi-news-jmu2431527142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी कठुआ के हीरानगर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी कठुआ के हीरानगर से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। कहासुनी के बाद छोटे भाई की चाकू घोंप हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने कोटे, हीरानगर से गिरफ्तार कर लिया है। वह पंजाब में भागने की फिराक में था।
पांच सितंबर को देर रात चमेल सिंह और बड़े भाई लहर सिंह में शाम किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बाद में चमेल सिंह अपने घर चला गया। लेकिन देर रात लहर सिंह गुस्से में उसके घर पर पहुंचा बाहर बुला कर चाकू घाेंप कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर उस का पोस्टमार्टम करवाया बाद में शव को उस के परिजनों के सपुर्द कर दिया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर इफ्तिकार अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल की जांच की। इस के बाद शजरू, माहौर, सांबा, घगवाल, कठुआ और भमाग के इलाकों में तलाश शुरू की गई। बाद में उसे वारदात के चौबीस घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी चाचा के बेटे की हत्या मामले में काट चुका है सजा
भाई की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए लहर सिंह पर चाचा के बेटे की हत्या का भी आरोप है। 2005 में लहर सिंह पर चाचा के बेटे बंसी लाल की हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। दोषी पाए जाने के बाद आठ वर्ष तक सजा काटने के बाद रिहा हुआ था। लहर सिंह ने दो शादियां की हुई हैं और वह दिहाड़ी लगा कर परिवार को गुजारा करता था।