फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The ISI had made in Pakistan hostage

‘आईएसआई ने पाक में बनाया था बंधक’

Fri, 04 Dec 2015 11:56 AM IST
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
The ISI had made in Pakistan hostage

पुलिस की पूछताछ में कफायतउल्ला ने दावा किया है कि पाकिस्तान की यात्रा के दौरान उसे बंधक बना लिया गया था। आईएसआई हैंडलर ने उसे जान से मारने की धमकी देकर गुप्त सूचनाएं देने के लिए मजबूर किया था। भारत आने के बाद आईएसआई को गुप्त सूचनाएं देने लगा था। हालांकि दिल्ली पुलिस उसके इस दावे पर विश्वास नहीं कर रही है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कफायतउल्ला ने यह भी खुलासा किया है कि वह पाकिस्तान अपने रिश्तेदार से मिलने गया था उस समय आईएसआई के करीब सात-आठ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। आईएसआई के लोगों ने उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा था।
विज्ञापन


उसे धमकी दी गई कि उसे व उसके परिवार को जान से मार देंगे। उसे तभी छोड़ा जाएगा जब वह भारत की गुप्त सूचनाएं उनको देगा। एक बार जब उसने सूचना दे दी तो उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। हालांकि पुलिस इस खुलासे पर विश्वास नहीं कर रही है। वहीं पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने दोस्त की गर्लफ्रेंड के मंगेतर का अपहरण करना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उसने साथियों संग मिलकर साजिश रची थी। वह इसके एवज में ये एक से दो लाख रुपये ऐंठना चाहते थे। माना जा रहा है कि इस रकम का उपयोग आईएसआई ने दस्तावेज हासिल करने में करते। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक कफायतउल्ला का खास दोस्त राजौरी में रहता है। दोस्त की गर्लफ्रेंड की कहीं और सगाई हो गई थी।

इस बात से वह चिढ़ गया था। उसने दोस्त के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड के मंगेतर के अपहरण की साजिश रची थी। अगर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा उसे नहीं पकड़ती तो वह जल्द ही अपहरण की इस वारदात को अंजाम दे देते।

अदालत ने आरोपी की रिमांड अवधि 10 तक बढ़ाई

The ISI had made in Pakistan hostage

आईएसआई जासूसी मामले में गिरफ्तार आरोपी की पुलिस हिरासत बृहस्पतिवार को अदालत ने सात दिनों के लिए बढ़ा दी। दिल्ली पुलिस ने सात दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के लिए अदालत से रिमांड बढ़ाने का आग्रह किया।

पटियाला हाउस अदालत के सीएमएम संजय खनगवाल ने आग्रह स्वीकार करते हुए आरोपी कफायतउल्ला खान उर्फ मास्टर राजा की पुलिस हिरासत दस दिसंबर तक बढ़ा दी।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने आईएसआई को खुफिया सूचनाएं देने के आरोप में कफायतउल्ला को 26 नवंबर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपी के सहयोगियों की पहचान के लिए उसे जम्मू व दार्जिलिंग लेकर जाना है। जासूसी के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए, उसे हिरासत में रखकर पूछताछ करने की जरूरत है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि कफायतउल्ला गोपनीय दस्तावेज व सूचनाएं पाक में आईएसआई के गुर्गे फैजल को भेजता था। आरोपी बीएसएफ के कुछ अधिकारियों से यह जानकारी लेकर पाकिस्तान भेजता था। दिल्ली पुलिस ने कफायतउल्ला की निशानदेही पर जम्मू में तैनात बीएसएफ के हवलदार अब्दुल राशिद को गिरफ्तार किया है। राशिद सात दिसंबर तक पुलिस हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed