फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The hospital also suffering from rain

मूसलाधार बारिश से अस्पताल भी हुए बेहाल

Sat, 06 Sep 2014 01:49 AM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 01:49 AM IST
विज्ञापन
The hospital also suffering from rain

मूसलाधार बारिश की अस्पतालों पर भी मार जारी है। शहर के अधिकांश अस्पताल लगातार बारिश के कारण टपकने लगे हैं। पुराने भवनों में पानी का ज्यादा रिसाव को रहा है।

विज्ञापन


अंबफला स्थित साइक्रेटरी अस्पताल में एहतियात के तौर पर पुरानी इमारत के सभी पांच वार्डों को खाली कराकर सीडी अस्पताल के पास बने नए साइक्रेटरी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। पिछले साल पुरानी इमारत का एक हिस्सा गिर गया था।
विज्ञापन


अस्पताल की अधीक्षक डा. उस्मानी स्वेदी के अनुसार मरीजों की सुरक्षा के लिहाज से सभी पांच वार्डों को खाली करवा दिया गया है। लोगों तक पूरी जानकारी न पहुंचने से फिलहाल ओपीडी पुराने ब्लाक में ही जारी रखी गई है। साइक्रेटरी अस्पताल के पुराने ब्लाक के सभी पांच वार्डों में लगातार पानी का रिसाव हो रहा था। इन वार्डों में मानसिक रोगियों का इलाज किया जाता है, तीमारदार भी उनके साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को शिफ्ट कराया गया

The hospital also suffering from rain

लगातार बारिश के कारण पुराने ब्लाक के गिरने का खतरा भी बना हुआ है, जिसे देखते हुए सभी वार्डों से मरीजों को नए ब्लाक में शिफ्ट कर दिया गया है। तीन मंजिला इस नए ब्लाक में मरीजों को इलाज दिया जा रहा है।

एसोसिएटेड अस्पतालों में भी लगातार पानी टपक रहा है। जीएमसी में नए इमरजेंसी ब्लाक के रजिस्ट्रेशन काउंटर, आईसीयू सहित अन्य यूनिटों में बारिश के चलते पानी टपक रहा है।

अस्पताल के पुराने ब्लाक के रेडियोथैरेपी, अधीक्षक कार्यालय, स्पाइनल वार्ड सहित अन्य वार्डों में भी ऐसी ही हालत है। इसी तरह एसएमजीएस अस्पताल के पहले मंजिल के कॉरिडोर में पानी का रिसाव होने से मरीजों के साथ तीमारदारों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। यह भवन में पुराने ब्लाक में स्थापित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed