फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   the High Court Time will change from 1st May

एक मई से बदलेगा जम्मू कश्मीर के हाईकोर्ट का समय

Thu, 24 Mar 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 24 Mar 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
the High Court Time will change from 1st May
कोर्ट - फोटो : demo
जम्मू कश्मीर के हाईकोर्ट और उसकी अधीनस्थ कोर्ट का एक मई 2016 से समय बदल जाएगा। गर्मी के सीजन में बदलने वाले समय के संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल एमके हंजूरा ने अधिसूचना जारी की।
विज्ञापन


एक मई से हाईकोर्ट की जम्मू विंग का आफिस समय सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक होगा, जबकि अदालत का समय सुबह 8.30 से 10.30 और फिर 11.00 से दोपहर 1.30 बजे तक होगा।
विज्ञापन


इसी तरह हाईकोर्ट की श्रीनगर विंग का आफिस समय सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होगा, जबकि अदालत का समय सुबह 10.30 से दोपहर 1.00 बजे और फिर दोपहर दो बजे से शाम 4.30 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू संभाग में हाईकोर्ट की अधीनस्थ अदालतों (भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़, गंदोह, बटोट, बनिहाल, गूल और बनी को छोड़कर) का समय सुबह 8.00 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगा।


कश्मीर संभाग की अधीनस्थ अदालतों के अलावा भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़, गंदोह, बटोट, बनिहाल, गूल और बनी की अदालतों का समय सुबह दस बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed