{"_id":"69d428e517d3b0a209078314","slug":"the-high-court-bar-association-is-considering-organizing-indoor-sports-jammu-news-c-10-lko1027-879972-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कर रहा इन्डोर खेल कराने पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कर रहा इन्डोर खेल कराने पर विचार
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सालाना खेलोत्सव में इस बार तीन नए खेल किए गए थे शामिल करीब एक हजार वकीलों ने की नौ खेलों की स्पर्धाओं में शिरकत, महिलाओं को खास तवज्जो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जम्मू की योजना अब इन्डोर खेल कराने की है। आउटडोर खेलाें से इतर वह अब इन्डोर और खास तौर पर शतरंज और बिलियर्ड्स के आयोजन पर फोकस कर रही है।
एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल के अनुसार इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। बीती पांच अप्रैल को खत्म हुए हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जम्मू की सालाना स्पोर्ट्स मीट में इस बार तीन नए खेल भी शामिल किए गए थे। इनमें पिकलबॉल, बास्केटबॉल और तैराकी शामिल थे। करीब एक हफ्ते तक चली प्रतियोगिताओं में एक हजार के आस-पास वकीलों ने शिरकत की। महिलाओं को भी खास तवज्जो दी गई थी। उनका उत्साह बढ़ाने के लिए वकील अपने परिवारों के साथ मीट का हिस्सा बनने पहुंचे थे।
विज्ञापन
उधर, एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल कोतवाल ने स्पोर्ट्स मीट की कामयाबी के लिए एसोसिएशन के सदस्यों के साथ ही आयोजन समिति के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अगले साल से इस आयोजन को और बेहतर करने का प्रयास रहेगा। बता दें कि एसोसिएशन के खेलों के लिए दो आयोजन स्थल तय किए गए थे। सभी मैच केसी इंटरनेशनल स्कूल के साथ ही जम्मू विश्वविद्यालय के ग्रााउंड पर खेले गए।