फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The heat is not decreasing in Kashmir, the night temperature has also increased

Jammu News: कश्मीर में कम नहीं हो रही गर्मी, रात का पारा भी चढ़ा

विज्ञापन
The heat is not decreasing in Kashmir, the night temperature has also increased
श्रीनगर। घाटी में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। कश्मीर मे सभी जगह तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। वहीं, जम्मू में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से कम हैं।
विज्ञापन

रविवार को कश्मीर में सबसे ज्यादा श्रीनगर का पारा रहा। यहां अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.1 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.9 डिग्री ज्यादा है। यहां न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में पारा सामान्य से कम रहा। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 5.9 डिग्री कम है। कटड़ा में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed