{"_id":"2e577553b60b64c73bfd7354a3c07b8e","slug":"the-governor-attacked-pakistan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'25 वर्ष से अघोषित युद्ध झेल रहा जेएंडके'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'25 वर्ष से अघोषित युद्ध झेल रहा जेएंडके'
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 28 Jan 2016 01:22 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल एनएन वोहरा ने कहा कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने 25 साल से जम्मू-कश्मीर पर अघोषित युद्ध थोप रखा है। इससे रियासत के विकास पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
वर्ष 2015 में ही राज्य ने पांच बड़े आतंकी हमले झेले। एलओसी पर टंगधार में दो, आईबी पर सांबा, कठुआ में एक-एक और उधमपुर में पाक आतंकियों ने सुरक्षाबलों के साथ आम लोगों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
राज्य में लोकल बाडीज के चुनाव करवाकर शहरी विकास की रफ्तार को गति दी जाए। विकास कार्यों में निगरानी के लिए पंचायती राज को सुनिश्चित बनाया जाए।
एमए स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की परेड में अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी मुल्क के साथ दोस्ताना रिश्ते मजबूत बनाने की पहल की है, उम्मीद है इसके बेहतर नतीजे आएंगे।
विज्ञापन
मुझे उम्मीद है कि राज्य में गवर्नर रूल ज्यादा देर न रहे और रियासती सरकार अपना काम करे। बेरोजगारी को कम करने के लिए तेज रफ्तार से काम करने की जरूरत है।