फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The government will provide all possible assistance to promote economic activities in Jammu and Kashmir: Dr. Jitendra

जम्मू-कश्मीर में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर सहायता देगी : डॉ. जितेंद्र

Fri, 26 Sep 2025 04:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 26 Sep 2025 04:33 AM IST
सार

श्रीनगर के पोलो व्यू बाजार में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने व्यापारियों से मुलाकात कर जीएसटी में छूट और सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इससे छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी और स्थानीय बाजारों में विकास को बढ़ावा मिलेगा। व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत किया।

विज्ञापन
The government will provide all possible assistance to promote economic activities in Jammu and Kashmir: Dr. Jitendra

विस्तार

श्रीनगर। प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने वीरवार को श्रीनगर के पोलो व्यू बाजार का दौरा किया जहां उन्होंने व्यापारियों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सरकार जम्मू-कश्मीर में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान डॉ. सिंह ने हाल ही में घोषित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में छूट और स्थानीय व्यापार पर इसके संभावित प्रभाव के बारे में व्यापारिक समुदाय के साथ विस्तृत चर्चा की। उनके साथ जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर भी थे। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी में छूट का उद्देश्य छोटे और मध्यम व्यापारियों पर वित्तीय बोझ कम करना, व्यापार में आसानी सुनिश्चित करना और स्थानीय बाजारों में विकास को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज हम वादी ए कश्मीर की इन पुर्खेज फिजाओं में निकले हैं एक जश्न मनाने को जो प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी में रियायत दी है। खास तौर से यहां का कपडा उद्योग जो विश्व भर में मशहूर है उसको एक राहत मिली है। यहां दुनिया भर से पर्यटक आते हैं उनके लिए भी एक तोहफा रहेगा। दिवाली के मौसम में बहुत सारे कारोबारी डिस्काउंट देते हैं, यह तो डबल डिस्काउंट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

''''मुझे खुशी हुई यहां के दुकानदारों से मिलके। पीएम मोदी को वैसे भी कश्मीर का खास ख्याल रहता है। 2014 में जब यहां विनाशकारी बाढ़ आई उस वक्त पीएम बनने पर उनकी पहली दिवाली थी। आम तौर पर दिवाली अपने घर पर मनाई जाती है लेकिन पीएम ने यहां लोगों के बीच मनाई है। उसके दिल में हमेशा जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए दर्द है इसलिए वह प्राथमिकता पर रहते हैं।''''
उन्होंने कहा कि जहां जीएसटी में छूट का जश्न पूरे मुल्क भर में मनाया जा रहा है तो यह कैसे हो सकता है कि कश्मीर में यह न मनाया जाए। डॉ सिंह ने कहा कि आम आदमी को इससे बड़ी राहत मिलेगी। रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी। कुल मिलकर इससे बेहतरीन तोहफा पिछले कई वर्षों में त्योहारों के दिनों में हिन्दुस्तान को नसीब नहीं हुआ और आज उसके जश्न का माहौल वादी-ए-कश्मीर में भी देखने को मिल रहा है। यह अपने आप में एक हौसलाअफजाई वाली बात है।
लद्दाख में हुई हिंसा के बारे में पूछे जाने पर डॉ सिंह ने कहा कि वहां की सरकार उस पर नजर रखे हुए है जो भी मुनासिब कार्रवाई होगी वो करेगी। वहीं भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने व्यापारियों की चिंताओं के समाधान के लिए सरकार के सक्रिय दृष्टिकोण पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीएसटी में छूट जैसी पहल से व्यावसायिक गतिविधियों को पुनर्जीवित करने और बाजार से जुड़े हजारों लोगों के लिए आजीविका के अवसर बढ़ाने में मदद मिलेगी।

स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों ने इस कदम का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि इस निर्णय से उनकी परिचालन संबंधी चुनौतियां कम होंगी और उनका व्यवसाय मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed