{"_id":"575b07f04f1c1b520a9c5bc6","slug":"the-government-will-promote-entrepreneurship","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बेरोजगारी हटाने के लिए उद्यमिता को देगी बढ़ावा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बेरोजगारी हटाने के लिए उद्यमिता को देगी बढ़ावा
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
हसीब द्राबू
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के वित्त तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. हसीब द्राबू ने कहा है कि सरकार बेरोजगारी के हल के लिए उद्यमिता को बढ़ावा देगी। विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ ही कौशल विकास पाठ्यक्रम भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विधान परिषद में गार्गी बिलोरिया के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि शेर-ए-कश्मीर रोजगार व कल्याण कार्यक्रम के तहत सीड कैपिटल फंड योजना में 4346 लाभार्थियों, यूथ स्टार्ट अप लोन स्कीम में 791 तथा एनएमडीएफसी टर्म लोन योजना के तहत 2491 लाभार्थियों को लाभ मिला है।
महिला उद्यमिता कार्यक्रम के तहत 1558 लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवी भत्ते के तहत 2014-15 में इसके शुभारंभ के साथ ही 221217 युवाओं को 11549.13 लाख रुपये की राशि वितरित की गई।
विज्ञापन
बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए व्यवसाय, उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, रेडीमेड, भेड़पालन, मुर्गी पालन, हस्तकला, पर्यटन, फैशन डिजाइनिंग, स्वास्थ्य चिकित्सा सेवा तथा कृषि आधारित क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नेशनल रुरल लाइवलीहुड मिशन के तहत 97861 महिलाओं को 10007 स्वयं सहायता समूहों में शामिल किया गया है।
द्राबू ने बताया कि उड़ान कार्यक्रम के तहत 10418 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। इसमें 6419 को रोजगार मिला। 7153 युवा इस वर्ष प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। हिमायत के तहत 64782 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इनमें से 4991 को रोजगार उपलब्ध कराया गया। चालू वित्तीय वर्ष में 3896 लोग प्रशिक्षण ले रहे हैं। डा. शहनाज गनेई और सुरेंद्र चौधरी न अनुपूरक प्रश्न पूछे।