फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   "The government should clarify its stand on Haj quota '

‘हज कोटे पर अपना पक्ष स्पष्ट करे सरकार’

Wed, 29 Jun 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 29 Jun 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
"The government should clarify its stand on Haj quota '
हज - फोटो : Demo Pic.
विधानसभा में बुधवार को एक बार फिर से राज्य को आवंटित हज कोटे का मुद्दा गूंजा। कांग्रेस विधायक जीएम सरूरी ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि इस बार सरकार को राज्य के हज उम्मीदवारों से कुल 32000 आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन


इनमें से केवल 6000 को हज पर जाने के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि डा. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा राज्य को विशेष कोटा दिया गया था, लेकिन भाजपा सरकार ऐसा करने में विफल रही है। 
विज्ञापन


सरूरी ने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने सदन में यह मुद्दा उठाया था, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया। सरकार कोई जवाब तो दे। सरूरी के इस सवाल पर विपक्ष के अन्य विधायकों ने भी उनका समर्थन किया। सदन में हज कोटे के मुद्दे को तूल पकड़ता देख स्पीकर कविंद्र गुप्ता ने सरकार को इस पर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हज और औकाफ मंत्री फ़ारूक़ अहमद अंद्राबी ने कहा कि जो कोटा राज्य को मिला है, वह मदीना में चल रहे निर्माण कार्यों के चलते है। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री और उन्होंने यह मुद्दा संबंधित अधिकारियों से उठाया है। उम्मीद जताई कि कुछ विशेष कोटा मिल पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed