फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The good news for adventure lovers

जम्मू-कश्मीर: एडवेंचर के दिवानों के लिए खुशखबरी

Sat, 20 Feb 2016 09:47 AM IST
Updated Sat, 20 Feb 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
The good news for adventure lovers

पर्यटन विभाग अब एडवेंचर टूरिज्म पर जोर देकर ज्यादा से ज्यादा एडवेंचर स्पोर्ट्स प्रेमियों को लुभाने की योजना बना रहा है। कोशिश है कि जल्द ऐसे दुर्गम स्पॉट्स को फिर से खोला जाए, ताकि ट्रैकिंग का शौक रखने वालों को आकर्षित किया जा सके।

विज्ञापन


टूरिज्म सेक्रेटरी फारूक अहमद शाह के अनुसार इस वर्ष हमने एडवेंचर टूरिज्म वर्ष के रूप में घोषित किया है। हम ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग के साथ-साथ अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए सुविधाएं पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी कहा कि हाल में विभाग द्वारा मुख्य पर्यटन स्थलों के लिए हेलीकाप्टर सर्विस शुरू की गई है। साथ ही श्रीनगर के लिए हेली सफारी रखी गई है। इसका लोग आनंद उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग का शौक रखने वालों को आकर्षित करने की योजना

The good news for adventure lovers

शाह के अनुसार पर्यटन क्षेत्र में हमारा कोई प्रतियोगी नहीं है, जो हमें टक्कर दे। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को दूसरे देशों में जाने की जरूरत नहीं है। उन्हें समझना होगा कि उनके पास ही स्विट्जरलैंड है। टूरिज्म सेक्रेटरी के अनुसार घाटी तक पर्यटकों को लाने के लिए अब चार्टर्ड लाइट्स पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

फारूक अहमद शाह ने कहा कि पहलगाम गोल्फ कोर्स को विश्व में सबसे अच्छे गोल्फ कोर्स का दर्जा प्राप्त है, जबकि गुलमर्ग को विश्व के सबसे ऊंचाई वाले स्कीइंग प्वाइंट के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कहा कि अब दाछिगाम को विभाग द्वारा प्रमोट करने के बारे में सोचा जा रहा है। गुरेज भी अच्छे एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन के तौर पर उभर कर सामने आया है।

पर्यटन विभाग के निदेशक महमूद अहमद शाह ने कहा कि विभाग घाटी में ट्रैकिंग के लिए और विकल्प खोलने के बारे में योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि घाटी के पहाड़ों पर ऐसी झीलें हैं, जिनकी सुंदरता बयां नहीं की जा सकतीं। विभाग इन झीलों के लिए ट्रैकिंग को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed