फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   The goal of 6000 MW in 6 year

छह सालों में 6000 मेगावाट बिजली का उत्पादन का लक्ष्य

Thu, 28 Apr 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 28 Apr 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
The goal of 6000 MW in 6 year
बिजली परियोजना - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू में गर्मियों के मौसम में बिजली की समस्या से निपटने के लिए ठोस योजना तैयार करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन में कमियों को दूर करने के लिए रोड मैप तैयार करने को भी बिजली विभाग से कहा। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री और पीडीडी मंत्री डा. निर्मल सिंह की मौजूदगी में वीरवार को मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में बिजली विभाग की कार्यशैली की समीक्षा करते हुए कहा जम्मू में गर्मियों के दिनों में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को समस्याओं से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विभाग ऐसी योजना तैयार करें ताकि उपभोक्ताओं को बिजली कट शेड्यूल का पता रहे और उन्हें मुश्किलों का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग को 15000 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता हासिल करने को कहा। इसमें से अभी केवल 3272 मेगावाट क्षमता को ही हासिल किया जा सका है। अगले छह सालों के लिए मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग को 6254.50 मेगावाट बिजली उत्पादन करने का लक्ष्य भी दिया। इसमें से 1679 मेगावाट बिजली उत्पादन पांच केंद्रीय क्षेत्र की परियोजनाओं से होगा और 1210 मेगावाट बिजली उत्पादन आईपीपी छोटी, बड़ी परियोजनाओं से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रियासत के 108 गांवों में अब भी बिजली नहीं

The goal of 6000 MW in 6 year
सीएम महबूबा मुफ्ती और ड‌िप्टी सीएम न‌िर्मल स‌िंह - फोटो : Amar Ujala
विद्युत सचिव धीरज गुप्ता ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि जम्मू में मार्च महीने में 870 मेगावाट बिजली की जरूरत थी जो कि जून में बढ़कर 970 मेगावाट हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस साल बिजली उपभोक्ताओं से राजस्व में 11 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1937.27 करोड़ रुपये हासिल हुए हैं। उन्हें बताया गया कि रियासत में 108 गांवों में अभी भी बिजली नहीं पहुंची है और तीन सालों में यहां बिजली पहुंचाने का लक्ष्य है। 

उजाला योजना लागू करने की हिदायत
मुख्यमंत्री ने विद्युत सचिव को उजाला योजना को लागू करने को कहा जिसमें घरेलू उपभोक्ताओं में 80 लाख एलईडी वितरित की जाएगी। बैठक में बताया गया कि बिजली खरीद के लिए रियासत को 5247 करोड़ की जरूरत हैं। इसमें से 3785 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed