फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The glow of lal chowk is lost

लाल चौक की रौनक लुटी, कारोबार ठप

Mon, 06 Oct 2014 01:38 AM IST
Updated Mon, 06 Oct 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
The glow of lal chowk is lost

लाल चौक को ग्रीष्मकालीन राजधानी की धड़कन कहा जा सकता है लेकिन सैलाब ने इसकी रौनक पर डाका डाल दिया। पहले पानी उतरा और अब कचरा भी हटा दिया गया है लेकिन रंगीनी कहीं नहीं दिखती। चहल-पहल गायब है।

विज्ञापन


फैशन बाजार के रूप में मशहूर लेम्बर्ट लेन में भूतहा सन्नाटा है। दुकानदार अब तक नुकसान के जोड़-घटाव में ही उलझे हैं। जहांगीर चौक से लाल चौक तक के व्यस्ततम इलाके की रौनक वापसी के लिए व्यापारी कयास लगाते नजर आते हैं।
विज्ञापन


कोई कहता है कि फिर से चहल-पहल में छह महीने लग जाएंगे तो कोई इस अवधि को तीन माह का बताता है।

पहचान छिपाकर फंसे लोगों को बाहर निकाला

The glow of lal chowk is lost

व्यापार के इस हब का सियासी महत्व भी कम नहीं है। इस चौक पर तिरंगा फहराने के लिए कई बार देशव्यापी मुहिम छेड़ी गई। लाल चौक को अलगाववादियों के प्रभाव क्षेत्र वाला इलाका माना जाता है। सैलाब के दिनों में सेना को भी इस जगह पर फंसे लोगों को बाहर निकालने के क्रम में मुश्किलें झेलनी पड़ी थी। सेना के जवानों ने भेष बदलकर और पहचान छिपाकर फंसे लोगों को बाहर निकाला।

सैलाब का पानी एक मंजिल को पूरी तरह डुबो गया था। दुकानों के अंदर पानी और कचरे ने पखवाड़े तक स्थायी डेरा बनाए रखा। पानी उतरने के बाद कचरे की सफाई में सप्ताह भर से अधिक का वक्त लग गया। कारोबार में रफ्तार आने की उम्मीद अभी तक नहीं जगी है।

'कितना नुकसान हुआ कुछ नहीं कह सकते'

The glow of lal chowk is lost

लाल चौक के टावर के ठीक सामने त्रिलोक सिंह एंड संस की ग्लास और हार्डवेयर की दुकान है। इस दुकान के मालिक अनूप सिंह कहते हैं कितना नुकसान हुआ कुछ नहीं कह सकते। सात दिन की सफाई में दुकान के एक कोने के सामान को ही ठीक तरीके से देखा जा सका। सर्दियों का बाजार भी लुट चुका है।

चहल-पहल लौटने में कम से कम छह माह लगेंगे। अनूप सिंह का घर जवाहर नगर में है, जहां पानी दो मंजिल तक पहुंच गया था। पानी ने गरीब-अमीर का फर्क मिटा दिया। करोड़पति लोगों ने उधार मांगकर कपड़े पहने और दो रोटी के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे। अरबों-खरबों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

कीचड़ में सोना भी काला हो गया

The glow of lal chowk is lost

शाह ज्वैलरी शाप के फैयाज अहमद शाह कहते हैं कि उन्हें कम से कम 60 लाख का नुकसान हुआ है। दुकान में रखी ज्वैलरी पानी और कीचड़ से काली हो गई। सोना काला हो गया। नए सिरे से मेटलों की फिनिशिंग करनी पडे़गी। सरकार अभी भी मस्त है। कोई सरकारी मुलाजिम पूछने तक नहीं आया।

अब बच्चे सामान कहां से खरीदेंगे
मुश्ताक ड्रेसेज के मालिक मुश्ताक कहते हैं कि लाल चौक में पचास फीसदी दुकानों के इंश्योरेंस नहीं हैं। वैसे दुकानदारों की पूरी पूंजी ही चली गई। बट क्लाथ हाउस में ताला लटक रहा है। मम्मी प्लीज के नाम से बने बच्चों के सामानों की एक दुकान के अंदर से तबाही झांकती नजर आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed