फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   The foundation stone of medical college by cm

गोलगप्पे खाने के चक्कर में नहीं बन पाई डॉक्टर: महबूबा मुफ्ती

Sun, 11 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 11 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
The foundation stone of medical college by cm
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को 106 बेड वाले जीएमसी ब्वायज (पीजी) हास्टल का नींव पत्थर रखा।
विज्ञापन


उन्होंने सभी स्वास्थ्य प्रोजेक्टों को समय पर मुकम्मल बनाने पर जोर दिया। हॉस्टल परिसर में इंडोर स्टेडियम का निर्माण अगले छह माह में पूरा किया जाएगा।

इसके लिए तीन करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। जीएमसी जम्मू और श्रीनगर में स्टाफ व विद्यार्थियों के लिए तीन-तीन बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि उनके अभिभावक चाहथे थे कि वे डॉक्टर बने लेकिन गोलगप्पे खाने के चक्कर में ही रह गईं।

सीएम ने स्वास्थ्य महकमे को सराहा

The foundation stone of medical college by cm
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर में खराब हालात के दौरान स्वास्थ्य महकमे ने सराहनीय सेवाएं दी हैं। कई डाक्टर सेवाएं देने के साथ घरों में वापस नहीं गए हैं। उन्होंने कहा कि मांगों और प्रस्तावों के लिए फैकल्टी और विद्यार्थियों के साथ संवाद सत्र को बढ़ावा दिया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष मेडिकल छात्रों ने कई मांगों को उठाया।

इसमें लाइब्रेरी को विकसित करने, लाइब्रेरी की समय सारिणी बढ़ाने, लैपटॉप, कंप्यूटर आदि इलेक्ट्रानिक उपकरण उपलब्ध करवाने, कालेज के पास मेडिकल बुक सेंटर खोलने, इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, विद्यार्थियों के लिए यातायात सुविधा विकसित करने, छात्रवृत्ति आदि शामिल रहा।

जीएमसी प्रशासन की ओर से फार्माकोलाजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. विशाल आर टंडन ने डीम्ड मेडिकल यूनिवर्सिटी, मरीजों की चिकित्सा के लिए रेडक्रास भवन पर प्रशासनिक नियंत्रण, डायग्नोस्टिक विभागों के बेहतर प्रबंधन को राशि जुटाने, नान क्लीनिकल टीचिंग के लिए अलग से फंड हेड बनाने, रहबर-ए-सेहत कार्यालय में मल्टीस्टोरी पार्किंग, डेंटल सर्जन का पद सृजित करने आदि मांगों को रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed