{"_id":"846cd8df7ffdd23b53c0c1a1dc5b257f","slug":"the-first-transfer-fair-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू संभाग का पहला ट्रांसफर मेला लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू संभाग का पहला ट्रांसफर मेला लगा
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 03 Mar 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग का पहला ट्रांसफर मेला रामबन में लगाया गया था। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने रामबन के 123 शिक्षकों की ट्रांसफर के आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में कई वर्षों में ट्रांसफर के नाम पर धांधली का काम चल रहा है। इसको रोकने के लिए पूर्व शिक्षा मंत्री ने ट्रांसफर मेला लगाने की अनुमति प्रदान की थी।
विज्ञापन
इस मेले में उन शिक्षकों को अपनी बात रखने का मौका मिलना है, जो कि कई वर्षों से ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं, लेकिन किसी की सिफारिश न होने के कारण इनको ट्रांसफर नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के पहले ट्रांसफर मेले का आयोजन आठ फरवरी को रामबन जिला में किया गया था। इस मेले में सैकड़ों की संख्या में टीचर, लेक्चरर और मास्टर ग्रेड के शिक्षकों ने हिस्सा लेकर अपनी ट्रांसफर से संबंधित बात को रखा था।
ट्रांसफर मेले में शिक्षकों की समस्याएं सुनने के बाद शिक्षा विभाग ने 123 मास्टर ग्रेड शिक्षकों की ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए हैं।