फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   The first electrical engine train arrived in Katra

माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, अब ट्रेन से कटड़ा पहुंचने में लगेगा कम वक्त

Fri, 02 Sep 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 02 Sep 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
The first electrical engine train arrived in Katra
ट्रेन - फोटो : File Photo
धर्म नगरी कटड़ा तक विद्युत ट्रेन चलने का इंतजार गुरुवार को खत्म हुआ। गुरुवार को जम्मू मेल विद्युत इंजन के साथ जम्मू पहुंची और कटड़ा के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


इसी के साथ जम्मू मेल कटड़ा तक विद्युत इंजन से चलने वाली पहली ट्रेन बन गई। ट्रेन में सवार माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखनेे को मिला।
विज्ञापन


इससे पहले जम्मू तक ही विद्युत ट्रेन आती थी। ट्रैक का सर्वे पूरा करने के बाद कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) एसके पाठक से हरी झंडी मिलने के बाद विद्युत इंजन ट्रेन के चलने का इंतजार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को समय की बचत होगी

The first electrical engine train arrived in Katra
train - फोटो : PTI
बुधवार रात 8:10 पर जम्मू मेल पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से विद्युत इंजन के साथ रवाना हुई। वीरवार सुबह 9:25 पर जम्मू स्टेशन पर पहुंची। 9:40 पर ट्रेन उधमपुर और कटड़ा के लिए रवाना हो गई।

दोपहर करीब पौने 12 बजे जम्मू मेल कटड़ा पहुंची और फिर दोपहर 2:20 पर कटड़ा से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इसमें एसी और स्लीपर मिलाकर कुल 20 बोगियां हैं।

स्टेशन अधीक्षक जुगल किशोर का कहना है कि वीरवार को पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन कटड़ा पहुंची है। आने वाले समय में अन्य ट्रेनें भी इसी तरह संचालित होंगी। इससे यात्रियों के समय की काफी बचत होगी।

बिजली की कमी बन सकती है समस्या

The first electrical engine train arrived in Katra
माता वैष्‍णो देवी यात्रा - फोटो : file photo
30 अगस्त को सीआरएस ने लिखित में जम्मू-कटड़ा ट्रैक पर विद्युत ट्रेन चलाने की अनुमति दी थी। 30 अगस्त को ही रेलवे को जम्मू मेल को पुरानी दिल्ली से कटड़ा के लिए रवाना करना था, लेकिन, कुछ कारणों से इसमें कुछ बदलाव किया गया।

एक दिन देरी से 31 अगस्त को जम्मू मेल दिल्ली से रवाना हुई और एक सितंबर को जम्मू और कटड़ा पहुंची। बिजली की कमी के कारण अन्य ट्रेनों के चलने के लिए यात्रियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed