फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The finance minister met with dealer

वैट को लेकर वित्त मंत्री से मिले व्यापारी

Tue, 14 Oct 2014 01:13 AM IST
Updated Tue, 14 Oct 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
The finance minister met with dealer

रियासत में आई बाढ़ के बाद वैट जमा करने की तिथियों को आगे बढ़ाने को लेकर चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज व अन्य व्यापारिक संगठनों और कामर्शियल टैक्स विभाग के बीच हुए विवाद को हल करने के लिए सरकार के उच्च अधिकारियों का वफद जम्मू पहुंचा।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की बात सुनी और अपनी रिपोर्ट वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर को सौंपी दी। अब वित्त मंत्री इस पर अंतिम फैसला लेंगे। उल्लेखनीय है कि वैट जमा करने को लेकर उठे विवाद के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी और अन्य अधिकारियों को व्यापारिक संगठनों से मिलकर मामले का हल निकालने को कहा था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह कामर्शियल टैक्स कार्यालय में सरकार के आर्थिक सलाहकार जेए खान, प्रिंसिपल सेक्रेटरी बीबी व्यास और कामर्शियल टैक्स कमिश्नर केएच रिजवी ने चैंबर व अन्य संगठनों साथ बैठक कर उनकी समस्या सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ के बाद वैट जमा कराने की तिथि बढ़ाने की मांग

The finance minister met with dealer

इस दौरान चैंबर प्रेसीडेंट राकेश गुप्ता ने उच्चाधिकारियों को व्यापारियों की डिमांड के पीछे के तर्क को बताया। उनका कहना था कि रियासत में बाढ़ आने के बाद प्रदेश के सभी व्यापारी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए हैं।

रियासत में हर तरह के व्यापार में ठहराव आ गया है। इससे हुए नुकसान से उबरने में काफी समय लगेगा। उच्चाधिकारियों ने कहा कि वे उनकी बात वित्त मंत्री के समक्ष रखेंगे और इसका हल निकालेंगे।

चैंबर प्रेसीडेंट गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री ने उनकी समस्या को गंभीरता से लिया, उससे उम्मीद है कि व्यापारियों की तार्किक मांग का हल प्राथमिकता के आधार पर होगा।

इससे पूरी रियासत के व्यापारी वर्ग को इसका लाभ मिलेगा। बैठक में चैंबर, गंग्याल और बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed