फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The family expressed disappointment over the delay in bringing the student's body

Jammu News: छात्रा का शव लाने में देरी पर परिवार ने जताई निराशा

विज्ञापन
The family expressed disappointment over the delay in bringing the student's body
श्रीनगर। सफाकदल की रहने वाली एमबीबीएस की चौथे वर्ष की छात्रा सबा रसूल की पिछले सप्ताह ईरान में मृत्यु हो गई थी। परिवार ने निराशा व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि ईरानी प्रशासन द्वारा उनके साथ ठीक से समन्वय नहीं किया गया। इस कारण शव स्वदेश लाने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि शव को मंगलवार को श्रीनगर ले जाने से पहले नई दिल्ली आना था। यह प्रक्रिया रुकी हुई है। परिवार ने एक सदस्य ने तेहरान में भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय के सहयोग की प्रशंसा की। साथ ही आरोप लगाया कि ईरानी प्रशासन ने सही से सहयोग नहीं दिया। हमें बताया गया था कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शव सौंप दिया जाएगा। बाद में हमसे पासपोर्ट जैसे अलग-अलग दस्तावेज़ लाने के लिए कहा गया जिसके चलते देरी हुई है। परिवार ने विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है ताकि और न हो। कहा कि तेहरान से नई दिल्ली के लिए अगली उपलब्ध उड़ान शुक्रवार को है। रिश्तेदारों ने कहा कि सबा की मौत को छह दिन हो चुके हैं। एक रिश्तेदार ने कहा कि माता-पिता बेटी का चेहरा आखिरी बार देखने के लिए इंतज़ार कर रहे हैं। सबा 2021 से उर्मिया यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं। इस बीच जम्मू-कश्मीर छात्र संघ (जेकेएसए) के अध्यक्ष नासिर ख्यूहामी ने कहा कि अब देरी ईरानी पक्ष की ओर से हो रही है। छात्र संघ ने दिल्ली में ईरान के राजदूत के समक्ष भी इस मुद्दे को तत्काल उठाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed