फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The encounter continued for the third day in Kulgam, explosions kept resonating throughout the day

Jammu News: कुलगाम में तीसरे दिन भी जारी रही मुठभेड़, दिनभर गूंजते रहे धमाके

विज्ञापन
The encounter continued for the third day in Kulgam, explosions kept resonating throughout the day
कुलगाम जिले के अखल वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही। शनिवार पूरी रात रुक-रुककर गूंजती रही धमाकों की आवाज रविवार सुबह भी सुनी गई। रविवार को एक और जवान घायल हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 8 बजे देवसर के अखल वन क्षेत्र में 4-5 आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, कुलगाम पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने वन क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन

शनिवार को मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए, जबकि एक अन्य के घायल होने की संभावना है। रविवार को एक आतंकी का शव बरामद हो गया है, जबकि ड्रोन से देखे गए दूसरे आतंकी का शव नहीं मिला। मारे गए आतंकवादी से एके सीरीज की राइफल, दो मैगजीन, हैंड ग्रेनेड आदि बरामद हुए हैं। शनिवार को एक सैन्य अधिकारी भी घायल हुए थे। उनका श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि यह साल के सबसे बड़े आतंकवाद रोधी अभियानों में से एक हो सकता है। इस अभियान में ड्रोन और थर्मल इमेजिंग उपकरणों सहित उच्च तकनीक वाले निगरानी उपकरण, साथ ही विशिष्ट पैरा स्पेशल फोर्सेज भी शामिल हैं। हेलीकॉप्टर भी लगाए गए हैं। पुलिस महानिदेशक और 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) सहित वरिष्ठ पुलिस और सैन्य अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। अभियान अभी भी जारी है।

एक सप्ताह में दूसरा ऑपरेशन
घाटी में एक सप्ताह में यह दूसरा ऑपरेशन है। इससे पहले श्रीनगर के दाछीगाम में ऑपरेशन महादेव के दौरान लश्कर के एक कमांडर सहित तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed