कुपवाड़ा में मुठभेड़, 5 से ज्यादा आतंकियों के होने की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के चौकीबल इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। एक मकान में आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इलाके की घेराबंदी की गई है।
घटना मरसररी गांव की है। यहां शुक्रवार की शाम को सुरक्षा बलों को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली। इसके आधार पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान छेड़ दिया।
इस दौरान क्षेत्र में छिपे आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। क्षेत्र में पांच से अधिक आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।
अंधेरे की वजह से मुठभेड़ रुकी
जम्मू-कश्मीर पुलिस के नार्थ जोन के डीआईजी गरीब दास ने बताया कि आतंकियों के साथ मुठभेड़ देर शाम शुरू हुई। अंधेरा होने के चलते ऑपरेशन को स्थगित करना पड़ा।
उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी जारी है, ताकि आतंकी फरार न हो सके। दास के अनुसार इलाके में स्थित एक मकान में करीब दो से तीन आतंकियों के होने की आशंका जताई जा रही।
सुबह होने पर एक बार फिर से आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। देर शाम तक इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी थी। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में सख्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि आतंकी किसी भी तरह से अंधेरे का फायदा उठकर फरार न हो सकें।