{"_id":"581a11224f1c1bc132436dd4","slug":"the-defense-minister-s-security-review-on-loc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उड़ी: सीजफायर उल्लंघन के बीच LoC पर पहुंचकर रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख ने बढ़ाया जवानों का हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ी: सीजफायर उल्लंघन के बीच LoC पर पहुंचकर रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख ने बढ़ाया जवानों का हौसला
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
जवानों से मिलते रक्षा मंत्री
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद रियासत के पहले दौरे पर आए रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने उड़ी में एलओसी की अग्रिम चौकियों पर पहुंचकर जवानों का हौसला बढ़ाया।
सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग के साथ दो दिवसीय दौरे के पहले दिन दोपहर बाद सीधा उड़ी ब्रिगेड मुख्यालय पहुंचे। रक्षा मंत्री ने सैन्य अफसरों के साथ सुरक्षा परिदृश्य को लेकर बैठक की।
हालात की समीक्षा करने के बाद जरूरी हिदायतें जारी कीं और फिर उड़ी सेक्टर की अग्रिम पोस्टों पर तैनात जवानों से मिलने पहुंचे। जवानों से बातचीत में परिकर ने उनकी हिम्मत और हौसले को सराहा। कहा उनकी हिम्मत पूरे देश का गौरव है।

सेना की कार्रवाई से रक्षा मंत्री पूरी तरह संतुष्ट
रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर
- फोटो : amar ujala
उन्हाेंने आगे कहा कि दुश्मन के नापाक मंसूबों को विफल करने की तैयारी से वह पूरी तरह संतुष्ट हैं। कहा कि सरहदी इलाकों में किसी भी नापाक हरकत का करारा जवाब देने की पूरी तैयारी रखें।
कोई भी चुनौती सामने आती है तो उससे पूरी ताकत से निपटें। जवानों का हौसला बढ़ाने के बाद रक्षा मंत्री श्रीनगर स्थित 15वीं कोर मुख्यालय पहुंचे। यहां नवनियुक्त जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू ने रक्षा मंत्री और सेना अध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग को घाटी के भीतरी और एलओसी से सटे इलाकों में सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी दी।
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार रक्षा मंत्री रात श्रीनगर में रहेंगे और वीरवार को कुछ और अग्रिम चौकियों का दौरा कर जवानाें का मनोबल बढ़ाएंगे।