{"_id":"56f541b04f1c1b2871f14d31","slug":"the-death-of-a-soldier-in-avalanche","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेह: हिमस्खलन में एक जवान शहीद, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेह: हिमस्खलन में एक जवान शहीद, एक लापता
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
लांस हवलदार भवन तमांग
- फोटो : ADGPI - Indian Army
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेह के तुर्तुक में शुक्रवार सुबह सेना की एक पेट्रोलिंग पार्टी हिमस्खलन की चपेट में आ गई। हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के दो जवान लापता हो गए। लपाता जवानों में से एक को बर्फ में से निकाल लिया गया, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
रक्षा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेना के जवान रोजाना की तरह गश्त पर थे। इसी दौरान हिमस्खलन हुआ और दो जवान बर्फ में फंस गए। खबर मिलते ही सेना ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान जवानों ने अपने एक साथी को जिंदा निकाल लिया।
विज्ञापन
सेना की उत्तरी कमान के प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी के अनुसार घायल जवान को नजदीक के चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। शहीद जवान की पहचान लांस हवलदार भवन तमांग के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वह पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग तहसील के लोपशु गांव का रहने वाला था। उत्तरी कमान के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने लांस हवलदार भवन तमांग के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
गौरतलब प्रशासन द्वारा कश्मीर घाटी के कई इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। चेतावनी में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गई है।